पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा गाजियाबाद शो में नाराज हो गईं और शो बीच में ही छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में शो के दौरान स्टेज पर एक युवक चढ़ गया और सुनंदा को टच करने की कोशिश की।
अचानक आए युवक की वजह से सुनंदा डर गईं। जैसे ही उसने युवक को उसे छूते हुए महसूस किया तो चीखने लगीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक आन होने के चलते सुनंदा की चीख साफ सुनाई दी जिससे पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को धक्के देकर निकाला।
बाउंसरों ने भी युवक को स्टेज से गिरा दिया और बाद में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गाजिबाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक कॉलेज का है और पुलिस उससे उसकी इस हरकत के बारे में पूछताछ कर रही है।
युवक की हरकत के बाद सुनंदा इतना डर गईं कि फिर स्टेज पर नहीं आईं। नीचे से भीड़ उनको बुलाने के लिए आवाज लगाती रही लेकिन सुनंदा की टीम ने शो बीच में ही कैंसिल कर दिया। शो कैंसिल होने की अनाउंसमेंट पर स्टूडेंट्स निराश होकर लौट गए। जानें स्टेज पर सुनंदा के साथ क्या हुआ शो को नेक्सट लेवल का बनाने की जानकारी की थी साझा
शो शुरु होने से पहले सुनंदा काफी एक्साइटेड दिखीं। उसने खुद वीडियो शेयर कर कहा कि मेरा आज गाजिबाद में शो है। इसके बाद वह स्टेज पर आने के बाद कहने लगीं कि आज मैं गाजियाबाद में आई हूं और ऐसा कैसे हो सकता है कि गाजियाबाद वाले मेरे साथ न गुनगुनाएं। सुनंदा ने कहा कि आज का शो नेक्सट लेवल का होने वाला है।
Source link