अंबिकापुर के रिंगरोड में महिला की हत्या, कुचला सिर: महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक की बोतल,CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस – Ambikapur (Surguja) News




अंबिकापुर के रिंगरोड में महामाया प्रवेश द्वार के पास शुक्रवार सुबह एक महिला का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी, एडिशनल एसपी सहित फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का बोतल डला हुआ मिला है। आशंका है कि महिला के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंगरोड के किनारे संचालित मटन शॉप में शुक्रवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। अधेड़ उम्र की महिला के गले को धारदार हथियार से काटा गया है और सिर कुचला हुआ मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर खून फैला हुआ था। दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका
घटना की सूचना पर सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल, एडिशनल एसपी अमोलक सिंह के साथ फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल भी मिला है, जिससे आशंका है कि महिला के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या की गई है। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कुचला गया है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मटन शॉप में महिला का शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है, जिसमें जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पार्षद सतीष बारी ने बताया कि सुबह वार्डवासियों से घटना की सूचना मिली। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को देखने पर पता चला है कि वह रात में एक व्यक्ति के साथ आते दिख रही है। जहां घटना हुई है, वहां भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। सतीष बारी ने कहा कि महिला के साथ दरिंदगी की गई है। प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का बोतल डाला हुआ है। सिर में कई घाव हैं, खून निकला हुआ है। आरोपी के जल्द की गिरफ्तारी की गई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है और फुटेज के आधार पर महिला एवं उसके साथ आने वाले व्यक्ति की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर मटन की दुकान संचालित होती है, जिसे संचालक रात में बंद कर ढंक देते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।



Source link