बठिंडा में फिर बारिश से सड़कों पर भरा पानी: तापमान में गिरावट; गेहूं की फसल बर्बाद होने का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता – Bathinda News




बठिंडा में शुक्रवार को फिर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण शहर में यातायात प्रभावित हुआ और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर गेहूं की फसल को लेकर। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की कई सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई। इस ताजा बारिश से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जिन क्षेत्रों में गेहूं की फसल पक चुकी थी, वहां इसके खराब होने की आशंका है। किसान लगातार पंजाब सरकार से फसल नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौसम विभाग ने जताई थी बारिश की संभावना जताई थी
मौसम विभाग ने पहले ही आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई थी। आज सुबह से ही बठिंडा में बादल छाए हुए थे और हवा चल रही थी, जिसके बाद तेज बारिश हुई। बता दें कि, कुछ दिन पहले भी बठिंडा में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिससे किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था।



Source link