बूंदी में गाड़िया लोहार परिवारों को वित्तीय साक्षरता:  मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दी गई जानकारी – Bundi News

बूंदी में गाड़िया लोहार परिवारों को वित्तीय साक्षरता: मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दी गई जानकारी – Bundi News




बूंदी के नैनवां स्थित एक रिसोर्ट में गाड़िया लोहार परिवारों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता कार्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार जैन द्वारा आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। वक्ताओं ने बताया कि लगातार प्रवास के कारण ये परिवार अक्सर बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में वित्तीय साक्षरता इनके लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे बैंक खाते, बचत, बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंक खाता खोलने, डिजिटल भुगतान, बीमा योजनाओं और बचत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर तालुका विधिक मित्र उमा गुर्जर और पूजा सेन सहित कई स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। कंटेंट: अश्विनी शर्मा नैनवां



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट