मुजफ्फरपुर में EOU की बड़ी कार्रवाई:  सहरसा DRDA के 3 ठिकानों पर छापेमारी; आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में EOU की बड़ी कार्रवाई: सहरसा DRDA के 3 ठिकानों पर छापेमारी; आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप – Muzaffarpur News


सहरसा DRDA वैभव कुमार के ठिकानों पर भी EOU ने दबिश दी है। वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर, सहरसा समेत 6 ठिकानों पर रेड है। वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है।

.

मुजफ्फरपुर के मनियारी स्थित आईटीआई कॉलेज में सुबह 8 बजे से छापेमारी चल रही है। आय से 78% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मिश्र मनियारी गांव सुबह-सुबह छह गाड़ियों से टीम पहुंची। घर में मौजूद लोगों का फोन एक जगह जमा करवा लिया गया। इसके बाद तलाशी शुरू की गई।

मौके पर पुलिस टीम मौजूद।

जमीन के पेपर, बैंक अकाउंट की जांच

बैंक खातों, जमीन-जायदाद के कागजात, विभिन्न निवेशों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। जांच दल यह भी पता लगा रहा है कि यह संपत्ति किन माध्यमों से अर्जित की गई है।

आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 78.03% अधिक है। वैभव कुमार के सहरसा और मुजफ्फरपुर में कुल 6 ठिकानों रेड चल रही है।

पटना मुख्यालय से निगरानी

यह पूरी कार्रवाई पटना स्थित मुख्यालय से लगातार मॉनिटर की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस अभियान से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट