झालावाड़ में 20 मिनट बारिश, गर्मी से मिली राहत:  ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, सड़कों पर पानी भी जमा हुआ – jhalawar News

झालावाड़ में 20 मिनट बारिश, गर्मी से मिली राहत: ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, सड़कों पर पानी भी जमा हुआ – jhalawar News




झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 20 मिनट तक तेज और हल्की बारिश का दौर चला। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, हालांकि सड़कों पर पानी जमा होने से जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिख रहे थे। कभी धूप तो कभी छांव के बीच उमस और तेज गर्मी का एहसास हो रहा था। दोपहर करीब 3 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। इसके चलते ठंडी हवाएं चलीं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से जिले में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा था। दिन के समय तेज धूप से लोग परेशान थे, वहीं रात में भी गर्मी के कारण कूलर और पंखों का सहारा लेना पड़ रहा था। बारिश के इस अचानक दौर ने लोगों को अस्थायी राहत दी है। हालांकि, मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने आने वाले दिनों में और बदलाव के संकेत भी दिए हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट