प्रतापगढ़ में कांग्रेस की बैठक:  संगठन विस्तार को लेकर चर्चा, एकजुटता का किया आह्वान – pratapgarh (Rajasthan) News

प्रतापगढ़ में कांग्रेस की बैठक: संगठन विस्तार को लेकर चर्चा, एकजुटता का किया आह्वान – pratapgarh (Rajasthan) News




प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित दीपेश्वर महादेव प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। पंचायत और शहरी स्तर पर कार्यकारिणी का होगा गठन बैठक प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी। इसमें ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी के गठन की रणनीति तय की गई। बताया गया कि प्रदेशभर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत और नगरीय वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल बैठक में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, पूर्व विधायक नगराज मीणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेहा आशीष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 5-5 सदस्यों की अलग-अलग कमेटी बनाई जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 5-5 सदस्यों की अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएंगी। ये कमेटियां नगर परिषद क्षेत्र और पंचायत स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगी और कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को तेज करेंगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए तय समय सीमा में कार्यकारिणी गठन पूरा करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट