बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद
.
बेगूसराय जिले के 46,430 छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। उन्हें रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होगा। कुल 46430 परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या 25296 और छात्रों की संख्या 21134 है।
जिले में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पूरे जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रिजल्ट जारी होने से पहले बिहार बोर्ड ने संभावित टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन कर लिया है।
स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
bsebexam.com
matricbiharboard.com

SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।




