बाड़मेर डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:  ईमेल के जरिए आई चिट्‌ठी, तमिलनाडू सरकार और रेप घटनाओं का किया जिक्र – Barmer News

बाड़मेर डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी: ईमेल के जरिए आई चिट्‌ठी, तमिलनाडू सरकार और रेप घटनाओं का किया जिक्र – Barmer News




बाड़मेर डाकघर और पोसपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेसियों को सूचना दी गई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वायड, बम निरोधी दस्ते ने एक जगह को बारिकी से चैक किया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया- सर्च ऑपरेशन में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं इसके बाद ऑफिस को खुलवा दिया गया है। मेल में तमिलनाडू सरकार और महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं का जिक्र किया गया है। डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को दूसरी बार मेल मिला है। दरअसल, 10 मार्च को ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय बाड़मेर और प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद भी पूरे परिसर सर्च ऑपरेशन किया। लेकिन उस समय भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। शुक्रवार को फिर से ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे परिसर को खाली करवाकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते से सर्च किया गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस और सुरक्षा एजेसियां ने राहत की सांस ली है। कोतवाली सीआई मनोज कुमार ने बताया- सरकार ऑफिस में लगातार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। अनावश्यक मेल आ रही है। विशेष इलाके का उल्लेख करते हुए दावा किया जाता है कि बम लगाया हुआ है और समय निर्धारित किया जाता है। ऐसी सूचनाओं को प्रशासन पूरी गंभीरता से लेता है। जो समय सीमा थी उसका पालन किया। पुलिस के पास से संसाधन से सर्च किया गया। किस अन्रू राज्यों से संबंधित और वहां पर घटित घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनके विरोध में ऐसा करना बताया है। आंतकवादी निरोधी धाराओं में इसको दर्ज करते है। इसकी जांच वगैरा कर रहे है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट