धौलपुर में परिवहन विभाग का ‘ऑपरेशन कैच’:  टैक्स जमा नहीं कराने वाले 54 वाहन सीज, 15.20 लाख रुपए वसूले – Dholpur News

धौलपुर में परिवहन विभाग का ‘ऑपरेशन कैच’: टैक्स जमा नहीं कराने वाले 54 वाहन सीज, 15.20 लाख रुपए वसूले – Dholpur News




धौलपुर में परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स वाले वाहनों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कैच’ नामक विशेष जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले ही दिन 54 भार वाहनों को सीज कर लगभग 15.20 लाख रुपए का कर वसूला गया। यह अभियान अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगा। परिवहन विभाग के अनुसार यदि कोई वाहन बिना कर चुकाए सड़क पर संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया जाएगा। ऐसे वाहनों से बकाया कर पर ब्याज, 3 प्रतिशत प्रशमन राशि और 5,000 रुपए का जुर्माना भी वसूला जाएगा। गंभीर मामलों में वाहन की आरसी निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त संबंधित फर्मों के खिलाफ जीएसटी विभाग द्वारा रिफंड रोकने, ब्लैकलिस्ट करने या रजिस्ट्रेशन रद्द करने जैसी प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। यह अभियान जिले के सरमथुरा, बसेड़ी, बाड़ी, राजाखेड़ा सहित सभी क्षेत्रों में सख्ती से लागू किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र के निरीक्षक हर तीन घंटे में सीज किए गए वाहनों की रिपोर्ट जिला परिवहन अधिकारी और उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भार वाहनों के वार्षिक टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। जिले में अब तक लगभग 17 हजार वाहन स्वामियों ने अपना कर जमा करा दिया है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि 15 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी बकायेदार वाहन स्वामियों से तुरंत अपना कर जमा कराने की अपील की है, ताकि वाहन जब्ती और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट