करनाल जिले में तरावड़ी-नीलाखेड़ी के पास रेलवे लाइन पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है और हाथ पर अंग्रेजी में मन्नू लिखा हुआ है। अनुमान है कि युवक किसी ट्रेन से गिरा था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को मोर्च्युरी हाउस में रखवाया हुआ है। पहचान न होने की स्थिति में 72 घंटे पूरे होने पर पोस्टमार्टम के बाद सामाजिक संस्था के माध्यम से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। जीआरपी करनाल के अनुसार, शाम करीब साढ़े 7 बजे रेलवे लाइन पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर में गंभीर चोट थी और दाहिने बाजू की हड्डी भी टूटी हुई थी। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जेब से टिकट और नकदी बरामद पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक ईएफटी रेलवे टिकट और जेब से एक हजार रुपए नकद मिले। हालांकि कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
Source link
करनाल में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: शरीर पर चोट के निशान, बाजू की हड्डी टूटी, बायं हाथ पर अंग्रेजी में मन्नू लिखा – Gharaunda News
- Share



