SHO और कॉस्टेबल 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:  NDPS केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे 20 लाख रुपए – Udaipur News

SHO और कॉस्टेबल 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार: NDPS केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे 20 लाख रुपए – Udaipur News




भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में मांडवा थाने के SHO और कॉस्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉस्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी सोनू शेखावत ने बताया- आरोपी ने मुकदमे में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। इसको लेकर एसएचओ निर्मल कुमार ने परिवादी को डरा-धमकाकर परेशान किया जा रहा था। एसएचओ धमकी देते थे- अगर पैसे नहीं दिए तो उन्हें आरोपी बना देंगे। परेशान परिवादियों ने इसकी शिकायत एसीबी टीम को कर दी। टीम ने ट्रेप कार्रवाई का जाल बिछाया और एसएचओ-कॉस्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट