कुरुक्षेत्र आएंगे सीएम और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल:  क्षेत्रीय कार्यक्रम-कार्यशाला में लेंगे हिस्सा, न्याय व्यवस्था और कानून की देंगे जानकारी – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र आएंगे सीएम और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल: क्षेत्रीय कार्यक्रम-कार्यशाला में लेंगे हिस्सा, न्याय व्यवस्था और कानून की देंगे जानकारी – Kurukshetra News




हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से क्षेत्रीय कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था और न्याय से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम स्थानीय स्तर के अधिकारी, प्रोफेसर और लॉ स्टूडेंट्स भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था से जुड़े काम की जानकारी भी साझा की जाएगी। साथ ही छात्रों और आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। सुरक्षा रहेगी कड़ी कार्यक्रम देर शाम तक चलेगा। प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी तैयारी कर रखी है। पुलिस की तरफ से स्पेशल टीमों को लगाया गया है। सीआईए की टीमें भी सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट