मोहाली जिले के बरौली में हिंदू और सिख समुदाय ने मुस्लिम समुदाय के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया। इस दौरान सभी धर्मों के लोग एकजुट हुए और मिलकर रोजा खोला, जो आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल बना। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने बताया कि यह आयोजन केवल इफ्तार तक सीमित नहीं था, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक था। इस अवसर पर शामिल लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। वक्ताओं ने जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी दूरियों को खत्म करने में सहायक होते हैं। समाज की असली ताकत आपसी एकता और भाईचारा लोगों के अनुसार, बरौली ने इस पहल के माध्यम से पूरे पंजाब को यह संदेश दिया है कि समाज की असली ताकत आपसी एकता और भाईचारे में निहित है। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने दुआ की कि यह प्रेम, भाईचारा और सौहार्द हमेशा बना रहे तथा समाज में एकता कायम रहे। इस दौरान सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई धर्मों के लोग भी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर चुके हैं।
Source link