गुरुग्राम में नूंह के 1 व्यक्ति की मौत, 2 घायल:  टमाटर लेकर दिल्ली जा रहे थे; पिकअप में पंक्चर, टायर बदलते समय कैंटर ने ठोका – Sohna News

गुरुग्राम में नूंह के 1 व्यक्ति की मौत, 2 घायल: टमाटर लेकर दिल्ली जा रहे थे; पिकअप में पंक्चर, टायर बदलते समय कैंटर ने ठोका – Sohna News




गुरुग्राम जिले के सोहना मार्ग पर श्रीराम ढाबा के समीप फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार देर रात उस समय हुआ जब पिकअप गाड़ी का टायर फटने के बाद चालक और सवार लोग सड़क किनारे वाहन ठीक कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के टपकन निवासी सुले खां अपने बेटे साजिद, पड़ोसी हारून, खालिद और चालक रिजवान के साथ पिकअप गाड़ी में टमाटर लेकर गुरुग्राम मंडी जा रहे थे। सोहना रोड पर अचानक गाड़ी का पिछला टायर फट गया, जिसके बाद सभी ने सड़क किनारे वाहन रोककर टायर बदलना शुरू किया। लगभग 15 मिनट बाद जब वे दोबारा रवाना होने की तैयारी कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। एक की मौत, दो की हालत गंभीर
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायलों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सोहना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुले खां को मृत घोषित कर दिया। खालिद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरुग्राम सिविल अस्पताल और बाद में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। हारून और रिजवान को मामूली चोटें आई हैं। कैंटर चालक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट