जगराओं ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज:  चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के लिए आज मतदान, भारी पुलिस बल तैनात, चार बार रद्द हो चुका चुनाव – Jagraon News

जगराओं ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज: चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के लिए आज मतदान, भारी पुलिस बल तैनात, चार बार रद्द हो चुका चुनाव – Jagraon News




जगराओं ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को पांचवीं बार शुरू हो गई है। इससे पहले चार बार यह प्रक्रिया रद्द हो चुकी है। सुबह से ही ब्लॉक समिति के सदस्य बीडीपीओ कार्यालय पहुंचने लगे हैं। पूरे क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि इस बार किस पार्टी का चेयरमैन बनेगा। इससे पहले 2 मार्च, 6 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को चुनाव कराने के प्रयास किए गए थे। हर बार सामने आता है विवाद, कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग भी पहुंचे थे चुनाव कराने हर बार कोई न कोई विवाद या प्रशासनिक कारण सामने आया। विशेष रूप से 14 मार्च को स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई थी जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग चुनाव कराने पहुंचे थे। हालांकि, एसडीएम की ड्यूटी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में लगने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस फैसले पर वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की और उपायुक्त (डीसी) तथा उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपने 11 समर्थक सदस्यों के साथ एसडीएम कार्यालय तक पैदल विरोध मार्च भी निकाला। ब्लॉक समिति की कुल 25 सीटें, 6 निर्दलीय की निभा सकते हैं अहम भूमिका जगराओं ब्लॉक समिति की कुल 25 सीटें हैं, जो चुनाव को रोचक बनाती हैं। इन सीटों का दलगत विवरण इस प्रकार है: आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य, कांग्रेस के 7 सदस्य, शिरोमणि अकाली दल के 4 सदस्य और लगभग 6 निर्दलीय सदस्य। 14 मार्च को भी स्थगित हो चुका है चुनाव, दोनों दलों ने किया था समर्थन का दावा 14 मार्च को हुई बैठक में भी विवाद तब खड़ा हो गया था जब एसडीएम ने समर्थन के लिए सदस्यों से हाथ उठाने को कहा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने 11-11 सदस्यों के समर्थन का दावा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया फिर से स्थगित कर दी गई थी।अब पांचवीं बार हो रहे इस चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट