फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आपाचारी गिरफ्तार:  कट्टा और बाइक जब्त, सीसीटीवी में फायरिंग की घटना कैद – Morena News

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आपाचारी गिरफ्तार: कट्टा और बाइक जब्त, सीसीटीवी में फायरिंग की घटना कैद – Morena News




जिला अस्पताल परिसर में रेफर मरीज को अपने अपने निजी हॉस्पिटल में ले जाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया । विवाद के चलते दो बाइक सवार ने फायरिंग की घटना की अंजाम देकर दहशत फैलाई थी । इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आज फायरिंग करने वाले दो बाल आपाचारी को गिरफ्तार किया है । उनके कब्जे से बाइक और कट्टा बरामद हुआ है । तीन दिन पहले घटना जिला अस्पताल परिसर में बीती 15 मार्च को रात 2:17 मिनट पर दो बाइक सवारों के द्वारा फायरिंग को घटना को अंजाम दिया था । घटना के बाद अस्पताल परिसर में देशहत फैल गई थी । दरअसल कैलारस से एक महिला रेफर होकर जिला अस्पताल की नवीन बिल्डिंग में पहुंची थी लेकिन एंबुलेश चालकों में उक्त महिला को निजी अस्पताल ले जाने के चलते विवाद हो गया । बाद दो बाइक सवार किशोरों के द्वारा रात्री में ही फायरिंग की घटना कर बाइक से फरार हो गए थे ।
घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी । सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच कर दो बाल आपचारी को गिरफ्तार किया है । एवं कट्टा एक एक खोखा बाइक क्रमांक mp 06 zf 9866 भी बरामद की है । सीसीटीवी से जांच के बाद कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार कोतवाली के अपराध क्रमांक 107 / 26 में फरार दो बाल आपाचारी को गिरफ्तार किया है । बाइक कट्टा भी बरामद किया है । दोनों को कार्यवाही कर बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा ।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट