कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या:  स्टडी वीजा पर गया था, दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया, कार को घेरकर मारी गोलियां – Jalandhar News

कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या: स्टडी वीजा पर गया था, दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया, कार को घेरकर मारी गोलियां – Jalandhar News




कनाडा में रह रहे पंजाबी मूल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के भाई पुनर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना 14 मार्च की दोपहर की है। एडमिंटन शहर के पास लेड्यूक इलाके में गोली मारी गई। अज्ञात हमलावरों ने हाईवे-2 पर एक कार को घेरकर उसमें सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
मृतक की पहचान बीरइंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। घटना उस समय हुई जब बीरइंद्र सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक, सफेद या ग्रे रंग के पिकअप ट्रक में सवार हमलावरों ने बीरइंद्र की कार को रोककर उस पर गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हत्यारों की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर बीरइंद्र सिंह को पहले से जानते थे या यह कोई अलग वारदात थी। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए लेड्यूक आरसीएमपी (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) की मेजर क्राइम यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। परिवार बोला-हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस बीरइंद्र सिंह की हत्या की पुष्टि उसके भाई पुनर सिंह ने की है। परिवार ने मांग की है डेडबॉडी को भारत भेजा जाए। वहीं पुलिस हत्यारों को तुरंत अरेस्ट कर जेल में डाले। मौत की सूचना मिलते ही पंजाब में उसके परिजन में शोक है। परिवार वालों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कनाडा सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट