पलवल में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:  दोस्त घायल; पीछे से ईको कार ने मारी टक्कर; ड्राइवर पर केस दर्ज – Palwal News

पलवल में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: दोस्त घायल; पीछे से ईको कार ने मारी टक्कर; ड्राइवर पर केस दर्ज – Palwal News




पलवल जिले में हसनपुर रोड पर बडौली गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त घायल हो गया। ईको गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात ईको ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना इंचार्ज अश्वनी कुमार के अनुसार, टप्पा गांव निवासी बलराम ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त रिंकू निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला (पलवल) के साथ बाइक पर टप्पा गांव से पलवल आ रहे थे। जब वे हसनपुर-पलवल रोड पर बडौली गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक ईको गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ज्यादा चोट लगने से रिंकू की मौत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बलराम उछलकर कच्चे रास्ते में जा गिरा, जबकि रिंकू सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ईको ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। बलराम ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल रिंकू को पलवल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर चोट लगने से रिंकू की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर चांदहट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। घायल की शिकायत पर केस दर्ज घायल बलराम की शिकायत के आधार पर अज्ञात ईको ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और ईको गाड़ी व उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट