गुरुग्राम में सेक्टर 102 स्थित जॉयविला सोसाइटी में राहुल नाम के व्यक्ति ने अपनी दो साल की छोटी बेटी को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल मूल रूप से दिल्ली के नांगलोई का निवासी था। वह अपनी पत्नी के साथ पिछले काफी समय से इसी सोसाइटी में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय निवासी और सोसाइटी के अन्य सदस्य इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने पूरे परिसर की सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और आसपास के लोगों से भी बयान दर्ज कर रही है। धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है ताकि सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Source link
गुरुग्राम में बेटी के साथ 23वीं मंजिल से लगाई छलांग: दोनों की मौके पर मौत, सेक्टर 102 की जॉयविला सोसाइटी की घटना – gurugram News
- Share



