उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिधाम कैला माता के चैत्र नवरात्र लक्खी मेले से पहले जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने करौली से कैलादेवी मार्ग तक बाइक से निरीक्षण किया। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मार्ग पर बने फुटपाथ, भंडारा स्थल, चिकित्सा शिविर, प्याऊ और शौचालयों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। कलेक्टर ने स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग में लगे भंडारों और टेंटों की समीक्षा कर उन्हें सड़क से सुरक्षित दूरी पर लगाने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित न हो। पंचायतों द्वारा बनाए गए अस्थायी शौचालयों और अन्य सुविधाओं की भी जांच की गई। कैला माता का चैत्र नवरात्र लक्खी मेला जल्द शुरू होने वाला है। इसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिला प्रशासन मेले के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी और करौली एसडीएम प्रेमराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Source link
कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बाइक से कैलादेवी मेले का निरीक्षण: करौली से कैलादेवी तक फुटपाथ सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया – Karauli News
- Share



