राजनांदगांव बनेगा मॉडल सिटी:  मुख्यमंत्री साय ने वर्चुअल 226.68 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया, बोले- संतुलित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध – Rajnandgaon News

राजनांदगांव बनेगा मॉडल सिटी: मुख्यमंत्री साय ने वर्चुअल 226.68 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया, बोले- संतुलित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध – Rajnandgaon News




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘मॉडल सिटी’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए 226 करोड़ 68 लाख रुपए के अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर से जुड़े। वहीं, राजनांदगांव के पुष्पवाटिका योगा हॉल से जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद संतोष पाण्डेय और महापौर मधुसूदन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ये परियोजनाएं शहर के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र पर चलते हुए संतुलित विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इन कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना शामिल है। ये प्लांट घरेलू अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक उपचार करेंगे। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2000 सीटों वाला एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। 51 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार अधोसंरचना विकास के तहत मुख्यमंत्री न्योतोत्थान योजना के अंतर्गत सड़कों का चौड़ीकरण, ट्रांसपोर्ट नगर का उन्नयन और सभी 51 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। राजनांदगांव को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों में शामिल करने का लक्ष्य भी रखा गया है। जिले के समग्र विकास के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि संकल्प बजट 2026-27 में जिले के समग्र विकास के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें शिवनाथ नदी के विकास और संवर्धन के लिए 250 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। खेल सुविधाओं के तहत हॉकी स्टेडियम (टर्फ सहित) के लिए 8.80 करोड़ और दिग्विजय स्टेडियम के लिए 6 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को 200 करोड़, नगरीय प्रशासन को 60 करोड़ और शिक्षा-पंचायत विभागों के माध्यम से भी करोड़ों के कार्य प्रस्तावित हैं। ऐतिहासिक विकास कार्यों की शुरुआत प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने शहर में शुरू हुए विभिन्न विकास कार्यों को शहर के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नवरात्रि और हिंदू नववर्ष पर स्वच्छता की अपील प्रभारी मंत्री ने नागरिकों से आगामी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। नक्सलवाद के खात्मे पर जोर सांसद ने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा कर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान का लक्ष्य महापौर यादव ने शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जनभागीदारी की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट