बुरहानपुर में रविवार, 15 मार्च को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री (शहर) ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार 11 केवी सी.के. ग्रीन फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी कारण निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इन इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप
बिजली कटौती से सी.के. ग्रीन्स कॉलोनी, बीज निगम बहादरपुर रोड, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी और चाणक्यपुरी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी ने बताया कि रखरखाव कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में कमी या बढ़ोतरी भी की जा सकती है। इसलिए लोगों से आवश्यक तैयारी रखने की अपील की गई है।
Source link
- Home
- मध्य प्रदेश
- बुरहानपुर में 4 घंटे बिजली आपूर्ती ठप: सी.के.ग्रीन्स, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप – Burhanpur (MP) News
बुरहानपुर में 4 घंटे बिजली आपूर्ती ठप: सी.के.ग्रीन्स, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप – Burhanpur (MP) News
- Share



