रायबरेली:अमेरिका इज़राइल और ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए गैस संकट का समाधान एनटीपीसी ऊँचाहार ने सुझा दिया है।
एनटीपीसी का कहना है कि अगर गैस संकट के चलते उपभोक्ता इंडक्शन और हीटर के साथ बिजली पर स्विच ओवर करता है तो विद्युत् सप्लाई पर कोई फर्क नहीं पडेगा। एनटीपीसी के एच आर हेड मनोज कुमार का कहना है कि मौजूदा उत्पादन की तीस प्रतिशत तक छमता बढ़ाई जा सकती है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ऊँचाहार अपनी दो कैटीन के लिए आर्गेनिक वैस्ट से गैस का उत्पादन कर समाज को सन्देश दे रहा है कि इस प्रकार की छोटी छोटी यूनिट भी आम लोग लगाकर अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। एनटीपीसी मे वार्षिक प्रेस मीट के. दौरान संस्थान के नये परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने इस दौरान एनटीपीसी की उन्नति को लेकर स्थापित हुए कई आयामों का भी ज़िक्र किया जिसमे सीएसआर के माध्यम से समाज सामुदायिक सेवा, बिजली उत्पादन के नये आयाम और विदेशों तक एनटीपीसी की जर्नी का उल्लेख किया
बाइट.. विश्व मोहन सिंह
बाइट.. मनोज कुमार… एच आर हेड



