पलवल में टीचर से मारपीट कर लूटपाट:  सगाई समारोह से लौट रहे, कार सवार बदमाशों ने रास्ता रोका, सोने की चेन-नकदी ले गए – Palwal News

पलवल में टीचर से मारपीट कर लूटपाट: सगाई समारोह से लौट रहे, कार सवार बदमाशों ने रास्ता रोका, सोने की चेन-नकदी ले गए – Palwal News




पलवल के हथीन रोड पर बदमाशों ने एक निजी स्कूल के अध्यापक पर हमला कर सोने की चेन और 17 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। इस घटना में हमलावरों ने अध्यापक की कार को क्षतिग्रस्त किया, लाठी-डंडों और सरियों से उन पर हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि शेखपुरा मोहल्ला, पलवल निवासी हरेंद्र ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। हरेंद्र एक निजी स्कूल में अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि 8 मार्च की रात वह शिवम गार्डन में एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 8:30 बजे जब वह अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी हथीन मोड़ के पास दो कारों में सवार 10-12 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। हरेंद्र के अनुसार, हमलावरों में बांस मोहल्ला, पलवल निवासी मनोज उर्फ रोडा, विकास उर्फ कालू और जितेंद्र मुख्य रूप से शामिल थे। इन युवकों ने अभिषेक, बादल, शालू, बिट्टू और कालू को उकसाया, जिसके बाद सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरियों और हथौड़ों से अध्यापक पर हमला कर दिया। इस हमले में हरेंद्र के हाथ और पैर टूट गए। आरोप है कि हमलावर उनकी डेढ़ तोले की सोने की चेन, 17,100 रुपए की नकदी और कुछ जरूरी कागजात भी लूटकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने हरेंद्र को पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद एक राहगीर नरेंद्र ने घायल हरेंद्र को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने हरेंद्र की शिकायत पर पवन, मनोज, विकास, जितेंद्र, अभिषेक, बादल, शालू, बिट्टू, कालू और 4-5 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट