जयपुर में डम्पर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:  बहन से मिलने घर से थे निकले, पीछे से बाइक को मारी टक्कर – Jaipur News

जयपुर में डम्पर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत: बहन से मिलने घर से थे निकले, पीछे से बाइक को मारी टक्कर – Jaipur News




जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में गुरुवार सुबह ओवर स्पीड डम्पर के बाइक सवार को रौंदने से मौत हो गई। वह अपनी बहन से मिलने के लिए बाइक लेकर घर से निकले थे। सामने से आ रही बाइक को बचाने के चलते डम्पर ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद ने बताया- हादसे में मुरलीपुरा की न्यू कॉलोनी निवासी विजय सिंह (64) पुत्र हरि सिंह की मौत हो गई। सुबह करीब 9:30 बजे वह बाइक से निवारू रोड पर रहने वाली अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान दादी का फाटक के पास ओवर स्पीड डम्पर ने पीछे से विजय सिंह को टक्कर मार दी। बाइक सहित रोड पर गिर विजय सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर गंभीर हालत में विजय सिंह को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौके पर मिले डम्पर और बाइक को झोटवाड़ा थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। डम्पर के ड्राइवर बाबूलाल यादव (33) निवासी रेनवाल को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि सामने से एक बाइक आ रही थी। जिसे बचाने के चलते डम्पर की टक्कर विजय सिंह की बाइक को लग गई।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट