जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के कुरवा गांव में बुधवार शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दुलाल राय के रूप में हुई है। बताया गया कि दुलाल के घर का दरवाजा लोहे का बना था, जिसके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। दरवाजे के बार-बार खुलने और बंद होने से तार में लीकेज हो गया था। बुधवार शाम बारिश हो रही थी और जमीन भीगी हुई थी। इसी दौरान दुलाल राय जैसे ही घर के अंदर जाने के लिए लोहे के दरवाजे को पकड़ा, उन्हें तेज करंट लगा। करंट इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुलाल राय पुणे में मजदूरी करते थे और गुरुवार को वापस पुणे जाने वाले थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी और वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लोहे के गेट पर करंट से जलने के निशान भी मिले हैं। घटना के बाद परिजन जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Source link
जामताड़ा में करंट लगने से युवक की मौत: कल ही वापस जाने वाले पुणे, लोहे के दरवाजे में उतरे बिजली से हुआ हादसा – Jamtara News
- Share



