कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा-पिपली मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। युवक अपने किसी दोस्त को काम पर लाने के लिए बाइक पर उसे लेने के लिए लाडवा से सोंटी गांव की तरफ जा रहा था। घटना रात 10 और 11 मार्च की रात करीब एक बजे की है। मृतक की पहचान यमुनानगर जिले के रादौर के गांव अलीपुरा निवासी रजत कुमार (33) के रूप में हुई है। रजत शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं। रजत हलवाई का काम करता था। रजत कुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और घर में अकेला ही कमाने वाला था। बगैर इंडीकेटर दिए खड़ा था ट्रक सोहन पाल निवासी बनी ने पुलिस को बयान में बताया कि उसका भांजा रजत रात को अपने दोस्त को काम पर लाने के लिए बाइक पर आ रहा था। यहां रास्ते में लाडवा-पिपली रोड पर निवारसी कॉलोनी बस अड्डे के पास ड्राइवर ने अपने ट्रक को बिना किसी चेतावनी और इंडीकेटर के खड़ा किया हुआ था। जानकार ने सूचना देकर बुलाया उनके पास के गांव के जितेंद्र सिंह ने उनको हादसे की सूचना दी थी। उसने कार से जाते हुए देखा कि सड़क किनारे (RJ36GB-0074) ट्रक खड़ा था। ड्राइवर ने ना तो इंडिकेटर लगाया और ना ही पार्किंग लाइट या रिफ्लेक्टर लगा रखा था। सामने से आ रहे व्हीकल की तेज लाइट के कारण बाइक सवार सड़क पर खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और सीधे ट्रक से जा टकराया। इलाज के दौरान तोड़ा दम टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस ने उसको लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर की कार्रवाई उधर, थाना लाडवा पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
Source link
कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में 2 बच्चों के पिता की मौत: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दोस्त को लेने गया था गांव, यमुनानगर का रहने वाला – Kurukshetra News
- Share



