ईरान-इजराइल युद्ध का असर…ग्वालियर में कमर्शियल गैस बुकिंग बंद:  सहालग के दिन 2000 से ज्यादा शादियां, होटल-रेस्टोरेंट और उपभोक्ताओं में चिंता – Gwalior News

ईरान-इजराइल युद्ध का असर…ग्वालियर में कमर्शियल गैस बुकिंग बंद: सहालग के दिन 2000 से ज्यादा शादियां, होटल-रेस्टोरेंट और उपभोक्ताओं में चिंता – Gwalior News




ईरान-इजराइल जंग जारी है। ऐसे में इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। पूरे मध्यप्रदेश समेत अब ग्वालियर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। 11 मार्च को शहर में बड़े सहालग के कारण दो हजार से अधिक शादियां हैं। ऐसे में गैस की सप्लाई रुकने से शादी समारोह, होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने डीलरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद कमर्शियल गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग का पोर्टल बंद कर दिया गया है। गैस एजेंसियों पर भी कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग भी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की की जा रही है, जिन्होंने 25 दिन पहले सिलेंडर लिया था। शादी समारोहों में घरेलू सिलेंडर से पूर्ति की तैयारी सहालग के दिन 2 हजार से ज्यादा शादियां होने के कारण आयोजकों में चिंता बढ़ गई है। कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने पर कई लोग घरेलू गैस सिलेंडर से शादी समारोहों में खाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं में गैस की किल्लत की आशंका भी बढ़ गई है। ग्वालियर में 5.47 लाख एलपीजी उपभोक्ता ग्वालियर जिले में कुल 5 लाख 47 हजार 214 एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें उज्ज्वला योजना के 1 लाख 51 हजार 316 उपभोक्ता शामिल हैं। वर्तमान में जिले में रोजाना करीब 10,566 घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। इंडेन ने कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई रोकी इंडेन गैस एजेंसी ने फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है। एचपी और भारत गैस की ओर से आधिकारिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन गैस की कमी के कारण सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति बताई जा रही है। मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम कंपनियों को पत्र भेजा है। पत्र में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बहाल रखने की मांग की गई है। नया लॉट नहीं आने से एक महीने तक रोक ग्वालियर जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया लॉट नहीं आया है। इसी कारण फिलहाल एक महीने तक कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग रोकी गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की स्थिति सामान्य है, हालांकि कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में चिंता ओम हरि टी स्टॉल के संचालक लालू बाथम ने बताया कि गैस की कमी के कारण एजेंसी से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। होटल बाबा फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक देवदत्त ने कहा कि गैस की किल्लत से आर्थिक नुकसान की आशंका है। होटल अशोका फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक विकास कुमार के अनुसार, सिलेंडर नहीं मिलने पर होटल कारोबार प्रभावित हो सकता है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट