फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस पहले भी एक आरोपी को काबू कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 18 फरवरी को हुई घटना की शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, शाम करीब 3:58 बजे उसके पड़ोसी रवि, मनी, चिराग, जुजु, वजीर, जोगिंद्र और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति आपसी रंजिश के चलते जबरन उसके घर में घुस आए। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की। लाठी-डंडों से सिर पर किए वार इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों, ईंटों और कांच की बीयर की बोतलों से हमला कर पीड़िता और उसके बेटे अंकुश के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले के दौरान आरोपी चिराग ने कांच की बोतल और ईंट से उसके और उसके बेटे के सिर पर वार किया। हमले में अंकुश के सिर में चोटें आईं और उसे 8-9 टांके लगे। घायल अवस्था में मां-बेटे को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार रेफर कर दिया। आरोपियों की तलाश में रेड जारी शिकायत के आधार पर थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190, 191(2), 115(2), 333, 351(3), 118(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इंदिरा कॉलोनी निवासी वजीर चंद और जोगिंदर कुमार उर्फ गिड्डी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
Source link
टोहाना में घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार: एक साथी पहले से काबू; बीयर की बोतल से किया था हमला – Tohana News
- Share



