सरकारी हॉस्पिटल परिसर में कार के इंजन में घुसा कोबरा: 20 मिनट की मशक्कत से रेस्क्यू;परिसर से गुजर रहे व्यक्ति ने देखा था – Alwar News




अलवर के सरकारी हॉस्पिटल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के इंजन में कोबरा सांप घुस गया। अस्पताल परिसर से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर कार के बोनट के पास लटकती सांप की पूंछ पर पड़ी। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कार का बोनट खोलकर सांप को निकालने की कोशिश शुरू की। इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। देखे PHOTOS… रेस्क्यू के दौरान कोबरा कभी ऊपर तो कभी नीचे की तरफ निकलने की कोशिश करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने टीम को बताया कि सांप नीचे की तरफ से निकल रहा है। इसके बाद टीम के एक सदस्य ने नीचे से और दूसरे ने ऊपर से प्रयास किया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा की पूंछ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान करीब 50 लोग मौके पर मौजूद रहे। बाद में टीम ने सांप को कट्टे में डालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिससे अस्पताल परिसर में लोगों ने राहत की सांस ली।



Source link