डॉक्टर-SHO विवाद, हड़ताल पर गए डॉक्टर:  पंचकूला में नहीं देखे मरीज; केस दर्ज करने की मांग, सस्पेंड हो चुका इंस्पेक्टर – Haryana News

डॉक्टर-SHO विवाद, हड़ताल पर गए डॉक्टर: पंचकूला में नहीं देखे मरीज; केस दर्ज करने की मांग, सस्पेंड हो चुका इंस्पेक्टर – Haryana News




हरियाणा के करनाल में थाना प्रभारी (SHO) और डॉक्टर के बीच विवाद के बाद प्रदेशभर के चिकित्सकों में रोष फैल गया है। कई जिलों में डॉक्टरर्स हड़ताल पर चले गए हैं। पंचकूला में भी डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने मांग की है कि जब तक आरोपी एसएचओ के खिलाफ आपराधिक मुकद्मा दर्ज नहीं किया जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं चिकित्सक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मेडिकल सेवाएं प्रभावित रहीं डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। कई विभागों में कामकाज ठप हो गया है, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ मरीजों ने बताया कि वह अपने मरीज को लेकर नारायणगढ़ से आए थे, लेकिन उन्हें आज इलाज नहीं मिल पाया है, अब वह चंडीगढ़ जा रहे हैं। वायरल वीडियो पर डॉक्टर बोले सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो, जिसमें डॉक्टर द्वारा गाली देने की बात को स्वीकार करने की बात पर डाक्टरों ने कहा कि थाने में किसी भी व्यक्ति पर दबाव बनाकर उससे कुछ भी लिखवाया जा सकता है, इसलिए डॉक्टर से थाने में जो भी लिखवाया गया है वह मान्य नहीं माना जा सकता। डॉक्टर को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए, जो पूरी तरह से पुलिस की मनमानी और गुंडागर्दी को दर्शाता है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट