बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग:  दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, सभी दस्तावेज सुरक्षित – baloda bazar News

बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग: दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, सभी दस्तावेज सुरक्षित – baloda bazar News




बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में आज तड़के भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल टीम को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं। दरअसल, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग से शुरू हुई, जो कि तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम तक फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और प्रशासन को सूचना दी। रिकॉर्ड रूम खाली कराया गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रिकॉर्ड रूम को खाली कराने का निर्देश दिया। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में न आए। फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक आग बुझाने के लिए नगर पालिका के दमकल विभाग के साथ-साथ आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार्यालय का काफी फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने का कारण अज्ञात एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि तहसील कार्यालय में सुबह 5:30 बजे आग लगी थी। उन्होंने पुष्टि की कि प्रशासन की तत्परता से रिकॉर्ड रूम को तुरंत खाली करा लिया गया था, जिससे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और राजस्व अभिलेख पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट