बठिंडा में फौजी ने माता-पिता पर चलाई गोली:  छुट्‌टी मनाने घर आया, मामूली बात को लेकर कहासुनी, मानसिक रुप से परेशान – Bathinda News

बठिंडा में फौजी ने माता-पिता पर चलाई गोली: छुट्‌टी मनाने घर आया, मामूली बात को लेकर कहासुनी, मानसिक रुप से परेशान – Bathinda News




बठिंडा के जोगी नगर में छुट्टी पर आए एक मानसिक रूप से परेशान फौजी ने अपने माता-पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पिता दलजीत सिंह को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, फौजी हरप्रीत सिंह का अपने पिता दलजीत सिंह और मां परमजीत कौर से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर हरप्रीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों को गोली मार दी। उसने अपने पिता दलजीत सिंह की पिटाई भी की। घायल दलजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दलजीत सिंह नाहिंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह बुड्ढा दल से जुड़े बताए जा रहे हैं। उनकी पत्नी परमजीत कौर की उम्र लगभग 50 साल है। माता-पिता से हुआ झगड़ा कैनाल कॉलोनी पुलिस स्टेशन, बठिंडा के SHO इंस्पेक्टर हरजोत सिंह को जोगी नगर में फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति का अपने माता-पिता से झगड़ा हुआ था। पुलिस फायरिंग के इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। माता-पिता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट