वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी:  रोहतक में किसानों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप, खेतों में नहीं दबाई लाइन – Rohtak News

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी: रोहतक में किसानों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप, खेतों में नहीं दबाई लाइन – Rohtak News




रोहतक में अखिल भारतीय किसान सभा ने गांव मायना में मीटिंग करते हुए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सिंचाई के लिए न मिलने पर रोष प्रकट किया। साथ ही ठेकेदार पर आरोप लगाया कि खेतों में लाइन को दबाया नहीं गया। इसके कारण किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का ऐलान किया। किसान सभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा गांव के खेतों में बनाए गए तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी, जो 2 साल पहले गांव के लगभग 1600 एकड़ में सिंचाई के लिए पहुंचना था, वह अब तक मात्र 200 एकड़ के लगभग ही पहुंच पाया है। ठेकेदार द्वारा डाली गई पाइपलाइन जगह-जगह से फटी हुई है और बहुत से खेतों में अभी तक दबाई भी नहीं गई । ठेकेदार नहीं दे रहा कोई ध्यान
किसान सभा के प्रदेश सचिव सुमित दलाल ने बताया कि किसान सभा द्वारा बार-बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर रही है, लेकिन ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस बारे में गांव के किसानों ने निर्णय लिया कि पहले खुले दरबार में शिकायत देंगे और उसके बाद भी यदि हर खेत में पानी नहीं पहुंचा तो आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। बीमा कंपनियां कर रही किसानों से धोखा
सुमित दलाल ने बताया कि 2 मार्च 2025 को भारी ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल बिल्कुल तबाह हो गई थी। फसल बीमा कंपनी द्वारा बगैर किसानों को बताए गांव मायना, बालंद, रुड़की, मुंगान में सैंपल सर्वे दिखा दिया गया, जिसके चलते कुल बीमा क्लेम का मात्र 25 प्रतिशत ही बीमा क्लेम किसानों को मिला। बीमा कंपनियों द्वारा दिए गए धोखे के कारण किसान पूरा क्लेम पाने से वंचित रह गए।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट