भिवानी पहुंचे JJP युवा प्रदेशाध्यक्ष:  दिग्विजय चौटाला बोले- हुड्‌डा की देन भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई, मोनू मानेसर की करवाएं परेड – Bhiwani News

भिवानी पहुंचे JJP युवा प्रदेशाध्यक्ष: दिग्विजय चौटाला बोले- हुड्‌डा की देन भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई, मोनू मानेसर की करवाएं परेड – Bhiwani News




जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने रोहतक गेट स्थित देवीलाल सदन में पत्रकार वार्ता की। वहीं इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक के नेतृत्व में छात्र नेता अजय दुर्जनपुर NSUI छोड़ INSO में शामिल हुए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को होने वाली जन चेतना रैली की तैयारी जोरों पर हैं। पार्टी के विभिन्न नेताओं की प्रभारी के तैर पर ड्यूटियां लग रही हैं। कई हल्के वे कवर कर चुके हैं और लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। आने वाले सप्ताहभर में साथ लगते 16-17 हल्कों को कवर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों में आज सरकार के खिलाफ रोष है। विभिन्न मामलों को लेकर जनता जागरूक है। हुड्‌डा की देन बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आई
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह हुड्‌डा साहब की देन है कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में है। लोग इस बात को स्वीकार रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने उनके भरोसे के साथ खिलवाड़ किया। लोगों की भावनाओं को गिरवी रख दिया और तीसरी बार भाजपा सत्ता में पहुंच गई। अब विकल्प के तौर पर उम्मीद से ज्यादा जेजेपी को प्यार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पंजाब में चुनाव है तो वहां का दौरा बहुत ज्यादा कर रहे हैं। उन्होंने सीएम से जवाब किया कि जब पंजाब में वोट मांगते हैं तो एसवाईएल पर अपना स्टैंड क्लीयर करें। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष कहते हैं कि पानी तो क्या पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देंगे, चाहें इसके लिए कुछ भी कुर्बानी क्यो ना देनी पड़े। यह स्पष्ट करें कि पंजाब में बीजेपी को डलने वाला वोट एसवाईएल को हरियाणा में लाने के लिए है या उसके विरोध में। अगर जवाब नहीं देंगे तो 13 मार्च के बाद वे हरियाणा के हजारों युवाओं के साथ जाएंगे और पूछेंगे कि अपना स्टैंड क्लीयर करें। केजरीवाल बरी होने पर दिग्विजय का बयान
दिग्विजय चौटाला ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला में बरी होने पर कहा कि हम सब इस फैसले से वाकिफ हैं। केंद्रीय सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करती है, यही अरविंद केजरीवाल के मामले में देखने को मिला। उन्होंने न्यायापालिका पर विश्वास किया, क्योंकि राजनीतिक लोग न्यायपालिका पर सवाल उठाने लग जाते हैं। अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि अगर आज दिल्ली में दोबारा चुनाव हो जाएं तो स्थिति बीजेपी के विरोध में हो। जाटर आरक्षण आंदोलन को लेकर बोले दिग्विजय
जाट आरक्षण आंदोलन के केस में लोगों को बरी करने के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे सभी झूठे मुकदमे थे। हम तो पहले दिन से ही कह रहे हैं कि जाट आरक्षण आंदोलन में बीजेपी ने जो प्रोपगेंडा रचने का प्रयास किया। सभी झूठे मुकदमें थे। आज भी कई लोग जेल काट रहे हैं। यहां तक कि उनकी सड़कों पर परेड भी कराई जाती है। मानू मानेसर की तो नहीं कराई जाती, जिसने असली मायने में हरियाणा के भाईचारे को बिगाड़ा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट