बेगूसराय में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश:  बॉडी के ऊपर पड़ी थी बाइक, हत्या की आशंका; पिता बोले- प्लानिंग करके घर से बुलाकर मार डाला – Begusarai News

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश: बॉडी के ऊपर पड़ी थी बाइक, हत्या की आशंका; पिता बोले- प्लानिंग करके घर से बुलाकर मार डाला – Begusarai News




बेगूसराय में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर से लापता था। बॉडी के ऊपर ही बाइक गिरा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव के पास की है। मृतक की पहचान फुलवरिया के बरौनी बिचला टोला वार्ड नंबर-10 मोहम्मद हारुण के पुत्र मोहम्मद मासूम उर्फ पांवरोटी (20) के तौर पर हुई है। मासूम आपराधिक प्रकृति का था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। सिर में गहरा जख्म है। इससे हत्या और हादसा, दोनों की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। महिला धमकी देती थी मृतक के पिता मोहम्मद हारुण ने बताया अलग-अलग मामलों में मासूम 5-6 बार जेल जा चुका है। करीब 10 महीना पहले जेल से निकलने के बाद शांतिपूर्वक अपने गांव में ही रह रहा था। 17 फरवरी को कुछ युवकों ने इसके साथ मारपीट और जानलेवा हमला किया था। जिसको लेकर फुलवरिया थाना में मामला दर्ज कराया था। उन लोगों ने बदला लेने की धमकी दी थी। शुक्रवार को भी एक महिला ने मेरे घर पर आकर मासूम को मार देने की धमकी दी थी। मासूम दोपहर में करीब 1:00 बजे दूसरे की बाइक लेकर घर से निकला। कहा था कि ननिहाल पसपुरा जा रहे हैं, शाम 6:00 बजे बात हुई तो 8:00 बजे तक घर पहुंचने की बात कहा था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी बंद था। पूरी रात हम लोग परेशान रहे। साजिश के तहत उसे बुलाकर मार डाला। भांजे की हत्या हुई है मृतक की मामी समीना ने बताया कि घर से करीब 300 मीटर दूर बेटे की लाश पड़ी थी। उस समय हम लोग पहचान नहीं सके, पुलिस ने जब लाश उठाया तो पहचान हुआ कि हमारा भांजा मासूम है। मासूम शराब का धंधा करता था। जिसके कारण 6 महीने से हम लोग अपने घर पर आने नहीं देते थे। उसके आने पर लोग तरह-तरह की बात करते थे। पता नहीं कल कैसे क्या हुआ कि यहां आ रहा था। गले में गमछा से फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई है।
घर से निकलने के बाद बात नहीं हुई मृतक की बहन ने बताया कि बरौनी के ही अपराधु तूफानी के बेटा ने मेरे भाई को बुलाया था। घर से निकलने के बाद उससे बात नहीं हो पाई। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखा। प्लानिंग करके भाई को मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूत्रों के अनुसार मासूम नशा खुरानी गिरोह का सक्रिय सदस्य था और बरौनी जंक्शन एरिया में सक्रिय था। आशंका जताई जा रही है गिरोह के सदस्यों ने ही उसे मारा है। हत्या का हादसा का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट