हाइवा की टक्कर से मजदूर की मौत, चचेरा भाई घायल:  सहरसा में बाइक से बारात जा रहे थे दोनों, मौके से ड्राइवर फरार – Saharsa News

हाइवा की टक्कर से मजदूर की मौत, चचेरा भाई घायल: सहरसा में बाइक से बारात जा रहे थे दोनों, मौके से ड्राइवर फरार – Saharsa News




सहरसा में हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना वनगांव थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मुरली बसंतपुर पंचायत के वासुदेव वार्ड नंबर 11 निवासी 25 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। मिथिलेश और उसका चचेरा भाई दीपक कुमार गांव के ही राजू कुमार की शादी में शामिल होने के लिए वासुदेव से बघवा गांव जा रहे थे। रास्ते में राजौरा के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी और ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक, स्वर्गीय बालेश्वर मुखिया का पुत्र है और वासुदेव वार्ड नंबर 11 का निवासी है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पानी प्लांट में करता था मजदूरी मिथिलेश कुमार चार बच्चों का पिता था, जिसमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। वह ओडिशा के बरपाली में एक पानी प्लांट में मजदूरी करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। मिथिलेश अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में मौत की खबर से मातम पसरा हुआ है। वनगांव थाना अध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा घायल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट