लुधियाना में घर में घुसकर युवक पर पिस्टल तानी:  गले पर किया वार; DVR तोड़कर फरार हुए हमलावर 5 दिन बाद FIR – Ludhiana News

लुधियाना में घर में घुसकर युवक पर पिस्टल तानी: गले पर किया वार; DVR तोड़कर फरार हुए हमलावर 5 दिन बाद FIR – Ludhiana News




पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और हमला करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यक्ति पर पिस्टल तान दी। उसने जब बचाव करने चाहा तो चाकू से उस पर हमला कर दिया। थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 5 दिन बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर पुलिस ने धारा BNS 115(2) ,118,333,3 05,351(3), 3(5) 25-54-59 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच कर रही है। 21 फरवरी की है घटना पुलिस को जानकारी देते हुए गगनदीप सिंह निवासी बीआरएस नगर ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी 2026 को उसके पते पर दो व्यक्ति आए। उस समय घर में उसकी माता और पत्नी अकेली थीं। पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति घर पर आए हैं, जिनमें से एक ने अपना नाम अवदेश बताया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा। भाई करनवीर के नाम बदमाशों ने लिया पीड़ित गगनदीप के अनुसार, घर पहुंचकर उसने अपनी माता और पत्नी को एक कमरे में भेज दिया और दोनों व्यक्तियों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान दोनों आरोपी गुस्से में आ गए और उसका कॉलर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि वे उसके भाई करनवीर के काम के सिलसिले में आए हैं। पीड़ित गगनदीप का आरोप है कि एक आरोपी ने अपने काले रंग के बैग से पिस्टल निकालकर उसके माथे पर तान दी, जबकि दूसरे ने बैग से एक तेजधार हथियार निकालकर उसके गले पर वार किया। बचाव के दौरान वह झुक गया, जिससे धारदार वार उसके कंधे पर लगा और वह घायल हो गया।
हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं और घर में लगा CCTV का DVR तोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट