आभूषण दुकान में तोड़फोड़ करने वाला एक गिरफ्तार:  15 लाख रुपए बकाया और ब्याज को लेकर हुई थी कहासुनी, जेवर नहीं देने पर मारपीट – Bhojpur News

आभूषण दुकान में तोड़फोड़ करने वाला एक गिरफ्तार: 15 लाख रुपए बकाया और ब्याज को लेकर हुई थी कहासुनी, जेवर नहीं देने पर मारपीट – Bhojpur News




आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाली चौक स्थित एक आभूषण दुकान में मंगलवार को हंगामा-तोड़फोड़ हुआ था। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। महाजन टोली नंबर-एक निवासी पीड़ित दुकानदार निखिल जैन के बयान पर दर्ज एफआईआर में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी मुन्नू सिंह और मुकेश सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है, जबकि 10-12 अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपित किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपित मुन्नू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। रुपए मांगने पर बढ़ा विवाद प्राथमिकी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जब दोनों नामजद आरोपित अपने सहयोगियों के साथ गोपाली चौक स्थित ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे और जेवरात देने की मांग करने लगे। दुकानदार ने जब उनसे पैसे देने को कहा तो आरोपितों ने पुराने बकाया और ब्याज का हवाला दिया। पीड़ित दुकानदार ने किसी भी प्रकार के बकाया से साफ इनकार किया, जिसके बाद आरोपितों ने आक्रोशित होकर दुकान में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जान से मारने की नीयत से हमले का आरोप एफआईआर में यह भी बताया गया है कि दुकानदार की ओर से विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान मारने की नीयत से हमला करने का भी प्रयास किया। अचानक घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मुन्नू सिंह ने पूछताछ में करीब 15 लाख रुपए बकाया होने और जेवरात नहीं मिलने के कारण घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपित मुकेश सिंह और अन्य अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट