सूरत बिल्डर सुसाइड मामले में नया खुलासा:  आरोपी ने कहा- परिवार के व्यवहार से दुखी थे, बिल्डर की बेटी का चैट भी सामने आया – Gujarat News

सूरत बिल्डर सुसाइड मामले में नया खुलासा: आरोपी ने कहा- परिवार के व्यवहार से दुखी थे, बिल्डर की बेटी का चैट भी सामने आया – Gujarat News




सूरत के मशहूर बिल्डर तुषार गेलानी की आत्महत्या के मामले में उनकी महिला मित्र पूनम भदोरिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पूनम पुलिस हिरासत में है। बुधवार को पूनम के वकील ने सत्र न्यायालय में उनकी जमानत याचिका लगाई। पूनम ने अपनी अर्जी में गेलानी परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जमानत याचिका में पूनम की ओर से कहा गया है कि सुसाइड के लिए वह नहीं, बल्कि तुषार गेलानी का परिवार जिम्मेदार है। तुषार अपने परिवार के व्यवहार से दुखी थे। इतना ही नहीं, पूनम ने तुषार और उनकी बड़ी बेटी के बीच बातचीत के वाट्सअप चैट भी पेश किए हैं। पूनम का कहना है कि बड़ी बेटी उन्हें पापा नहीं, बल्कि श्री तुषार गेलानी कहकर संबोधित करती थी। पूनम का यह भी कहना है कि गेलानी परिवार के सदस्य तुषार गेलानी का एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। इस मामले की आगे की सुनवाई गुरुवार को होगी। पिता के साथ बहुत बुरा बर्ताव करती थी बड़ी बेटी: पूनम पूनम भदोरिया ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह 2010 से तुषार गेलानी के संपर्क में थीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि तुषारभाई बाहर से तो अपने परिवार के साथ खुश दिखते थे, लेकिन असल में वे परिवार के व्यवहार से बहुत दुखी थे। पूनम ने अपनी याचिका में कहा है कि परिवार ने उनका सम्मान करने के बजाय उनकी उपेक्षा की। याचिका में सबसे चौंकाने वाला आरोप तुषारभाई की बड़ी बेटी के खिलाफ लगाया गया है। पूनम के अनुसार, विदेश में पढ़ाई पूरी करके लौटने के बाद बेटी अपने पिता के साथ बहुत बुरा बर्ताव करती थी। पिता का सम्मान करने के बजाय, वह उनको जलील करती थी। और परिवार के अन्य सदस्यों को उनके खिलाफ भड़काती थी, जिससे तुषारभाई मानसिक रूप से टूट गए थे। बेटी के वॉट्सअप चैट पेश किए पूनम ने अदालत में सबूत के तौर पर व्हाट्सएप मैसेज के कुछ स्क्रीनशॉट पेश किए हैं, जिसमें बेटी ने अपने पिता को ‘श्री तुषार गेलानी’ कहकर संबोधित किया है। एक मैसेज में बेटी ने लिखा था- “चिंता मत करो, अगर जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारे पैसे चुकाने के लिए खुद को बेच दूंगी, अब तुम मजे करो और खुश रहो।” पूनम ने कहा कि यह मैसेज उनके पिता के लिए बेहद चौंकाने वाला था। इससे वे बुरी तरह आहत हुए थे। बेटी अपने पिता की हर हरकत पर नज़र रख रही थी
पूनम का एक और गंभीर आरोप यह है कि बेटी अपने पिता की हर हरकत पर नज़र रख रही थी। वह तुषारभाई के फोन पर बात करने वाले, उनसे चैट करने वाले और कहां-कहां जाते हैं। इन सब बातों की जानकारी जुटाकर उन्हें पूरी तरह से नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी। इस लगातार निगरानी से उनके पिता घुटन महसूस कर रहे थे। याचिका के अंत में पूनम ने कहा कि आत्महत्या से एक दिन पहले, यानी 31 जनवरी की शाम को जब उन्होंने तुषारभाई से बात की, तो वे बहुत खुश थे। पूनम के अनुसार, उस समय ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वे आत्महत्या करेंगे।
5 फरवरी को इलाज के दौरान तुषार की मौत हो गई थी
तुषार गेलानी की बड़ी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान 1 फरवरी को 58 वर्षीय तुषार गेलानी ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। चार दिनों तक चले इलाज के बाद 5 फरवरी को अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। बेटी ने ही पूनम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
पूनम के खिलाफ तुषार गेलानी की बेटी ने ही शिकायत दर्ज करवाई है। बेटी ने शिकायत में कहा है कि जब मेरे पिता दुखी थे, तो मैंने कारण जानने की कोशिश की। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझसे गलती हुई है। मेरा पूनम भदोरिया नाम की एक महिला के साथ पंद्रह वर्षों से अनैतिक संबंध है। इस अनैतिक संबंध के कारण पूनम मुझे बहुत परेशान करती है और मेरा आर्थिक और मानसिक शोषण करती है। मैं उससे तंग आ चुका हूं और उससे छुटकारा पाना चाहता हूं, लेकिन वह मेरा पीछा नहीं छोड़ रही। अगर तुम्हारी मां को इसके बारे में पता चलेगा, तो वह बहुत दुखी होंगी। मैं नहीं चाहता कि मेरी गलती के कारण मेरे परिवार के सदस्यों को कोई परेशानी या दुख हो। पिता (तुषारभाई) ने आगे बताया कि वेसू में ‘ब्लू पैपिलॉन’ नाम का एक प्री-प्राइमरी स्कूल है। मैंने इस स्कूल को शुरू करने में बहुत सारा पैसा लगाया था। पूनम के साथ मेरे अनैतिक संबंध का फायदा उठाकर और मुझे समाज में बदनाम करने की धमकी दी थी। उसने मुझसे इस स्कूल में 50% हिस्सेदारी का समझौता भी करवा लिया है और वह खुद ही स्कूल का सारा मैनेजमेंट करती है। उस समय मैंने अपने पिता को बहुत हिम्मत दी और कहा कि हम मिलकर इस समस्या का हल निकालेंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट