भिवानी के 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन ने कलानौर के सत जींदा कल्याणा कॉलेज का दौरा किया। इस मौके पर कॉलेज के एएनओ कैप्टन डॉ. विकास कुमार के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने देशभक्ति के गीत गाए। कर्नल रितेश रंजन ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, देशभक्ति और टीमवर्क के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी में भाग लेने के लिए कहा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरेश कुमार दुआ ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए कहा। संजय खीथा और अशोक कुमार मौजूद रहे डॉ. विकास कुमार ने भी स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि एनसीसी से छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व गुणों का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर संजय खीथा और अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
Source link
कमांडिंग ऑफिसर ने कलानौर कॉलेज का दौरा किया: अनुशासन और टीमवर्क की जानकारी दी; NCC कैडेट्स ने देशभक्ति के गीत गाए – Kalanaur News
- Share



