दरभंगा में तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर:  इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, सड़क किनारे ड्राइवर से बात कर रहा था – Darbhanga News

दरभंगा में तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर: इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, सड़क किनारे ड्राइवर से बात कर रहा था – Darbhanga News




दरभंगा में बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार मंडल(37) के तौर पर हुई है। घटना केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह ब्रह्मस्थान के पास की है। जानकारी के अनुसार संतोष अपने ममेरे भाई की शादी में तैयारियों में जुटा था। गांव में उसी दिन एक और शादी थी। डीजे वाहन को दूसरे रास्ते से ले जाने को लेकर सड़क किनारे खड़े होकर ड्राइवर से बात कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया।
सरकार से मुआवजे की मांग हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। परिजनों से सरकार से मुआवजे की मांग की है। छानबीन में जुटी पुलिस केवटी थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट