यमुनानगर में सेशन कोर्ट जज के रिडर ने किया सुसाइड:  पत्नी को वीडियो कॉल कर नहर में लगाई छलांग, डिप्रेशन में था – Yamunanagar News

यमुनानगर में सेशन कोर्ट जज के रिडर ने किया सुसाइड: पत्नी को वीडियो कॉल कर नहर में लगाई छलांग, डिप्रेशन में था – Yamunanagar News




यमुनानगर में आज शनिवार को सेशन कोर्ट के जज के रिडर ने फतेहपुर पुल से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर नहर का दृश्य दिखाया और कहा कि वह इसमें कूदने जा रहा है। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए तथा पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी गई। पुल पर खड़ी मिली बाइक, घंटेभर चला सर्च ऑपरेशन सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर और एसडीआरएफ टीम फतेहपुर पुल पर पहुंची। पुल के ऊपर मृतक की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद नहर में सर्च अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (55) निवासी गांधी धाम कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था और दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। सुरेश सेशन कोर्ट में रिडर के पद पर कार्यरत था। एंबुलेंस के माध्यम से शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नोटिस के बाद से था तनाव में परिजनों और परिचितों के अनुसार, कोर्ट में ट्रांजेक्शन संबंधी गलती को लेकर सुरेश कुमार को नोटिस जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पत्नी को वीडियो कॉल पर उसने कहा कि वह “दुनिया को अलविदा” कहने जा रहा है। सुरेश के पड़ोसी राजेश भारद्वाज ने बताया कि वह सुबह मंदिर के लिए निकला था, तभी सुरेश की पत्नी घबराते हुए उसके पास आई और बताया कि सुरेश ने वीडियो कॉल कर नहर में कूदने की बात कही है। इसके बाद तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचित किया गया। पुलिस जांच में जुटी वह तुरंत फतेहपुर पुल पर पहुंचे तो यहां पर देखा कि पुल के ऊपर सुरेश की बाइक खड़ी थी। मौके पर गोताखोर भी पहुंच गए। पानी में करीब एक घंटे सर्च करने के बाद सुरेश का शव बरामद हुआ।राजेश ने बताया कि उन्हें पता चला है कि सुरेश को कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस लगा हुआ था, जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था और शायद उसकी वजह से ही उसने सुसाइड किया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी सुमन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट