बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के रिडमलसर चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो अलग-अलग दिशा से आ रहे वाहनों की टक्कर के बाद तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मारी और उसे घसीटते हुए दुकान के अंदर तक ले गया। हादसे में रोड किनारे खड़े लक्ष्मणराम दोनों वाहनों की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम सामने आए फुटेज में दिख रहा है कि तिराहे से निकल रही पिकअप को ट्रेलर ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रेलर उसे काफी दूर तक घसीटता रहा। हादसे के दौरान एक बाइक सवार भी वहां से गुजर रहा था, जो बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि और बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप- नहीं है कोई अवरोधक स्थानीय लोगों का कहना है कि रिडमलसर चौराहे पर किसी प्रकार का स्पीड ब्रेकर या अवरोधक नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने बताया कि पूर्व में भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।
Source link
बीकानेर के रिडमलसर चौराहे हादसे का CCTV सामने आया: अनियंत्रित ट्रेलर ने तिराहे पर जा रहे पिकअप को टक्कर मारी, राहगीर की चपेट में आने से मौत – Bikaner News
- Share



