गुरुग्राम से सटे महिपालपुर से लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड नेहा को भी अरेस्ट किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार की गई महिला की पहचान खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के रूप में हुई है। वह बॉबी कबूतर गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जानी जाती है। मैडम जहर को को बॉबी कबूतर और उसके 2 साथियों मोहम्मद राजी खान और शाहबाज के साथ दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ड्रग्स बरामद हुए हैं। ब्यूटी पॉर्लर चलाती है नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिसका इस्तेमाल गैंग की एक्टिविटीज के बीच एक फ्रंट के तौर पर किया जाता था। नेहा उर्फ मैडम जहर से बिश्नोई गैंग और हाशिम बाबा नेटवर्क के बीच ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Source link
गुरुग्राम से सटे महिपालपुर से मैडम जहर गिरफ्तार: लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंगस्टर बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड, दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती है – gurugram News
- Share



