सहरसा में पुलिस मेन्स एसोसिएशन की नई टीम निर्विरोध निर्वाचित:  दीनानाथ कुमार को अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी, रामलाल पासवान मंत्री पद पर चुने गए – Saharsa News

सहरसा में पुलिस मेन्स एसोसिएशन की नई टीम निर्विरोध निर्वाचित: दीनानाथ कुमार को अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी, रामलाल पासवान मंत्री पद पर चुने गए – Saharsa News




सहरसा में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की शाखा का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन दाखिल होने के बाद पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सिपाही दीना नाथ कुमार को अध्यक्ष और हवलदार रामलाल पासवान को मंत्री चुना गया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, ‘बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन शाखा चुनाव नियमावली-2025’ के तहत सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की गई। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए और किसी भी पद पर एक से अधिक उम्मीदवार न होने के कारण चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को सर्वसम्मति से विजयी घोषित कर दिया गया। रामलाल पासवान को सचिव की मिली जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी में सिपाही दीना नाथ कुमार (नंबर 191) को सभापति (अध्यक्ष) चुना गया है। हवलदार अरुण कुमार सिंह और सिपाही संदेश कुमार आजाद (नंबर 67) उपाध्यक्ष बने हैं। हवलदार रामलाल पासवान को सचिव (मंत्री) की जिम्मेदारी मिली है। अन्य पदाधिकारियों में सिपाही मंचित कुमार (नंबर 335) कोषाध्यक्ष, सिपाही पवन कुमार यादव (नंबर 259) संयुक्त मंत्री, सिपाही सुरज राम (नंबर 147) केन्द्रीय सदस्य और सिपाही तौकीर खान (नंबर 362) अंकेक्षक के रूप में निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन की औपचारिक घोषणा चुनाव पर्यवेक्षकों ब्रजेश, रूपेश और सुधीर के हस्ताक्षर से जारी की गई। निर्विरोध चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सदस्यों के सहयोग से संगठन बनेगा सशक्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीना नाथ कुमार और मंत्री रामलाल पासवान ने संगठन की मजबूती, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को और सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट