पूर्णिया में 61 ग्राम स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार:  खेप की कीमत 1.50 लाख, गिरफ्तान होने वालों में पिता-बेटे भी हैं शामिल – Purnia News

पूर्णिया में 61 ग्राम स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार: खेप की कीमत 1.50 लाख, गिरफ्तान होने वालों में पिता-बेटे भी हैं शामिल – Purnia News




पूर्णिया में 61 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज बाप बेटे समेत 4 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए खेप की कीमत 1.50 लाख है। कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई है।
पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग टीओपी से जुड़ा है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग घर से स्मैक की खरीद फरोख्त का धंधा करते हैं। विशेष टीम का गठन किया गया, इनपुट पर छापेमारी की गई। तलाशी के क्रम में 53.37 ग्राम स्मैक के साथ पिता-बेटे समेत 3 तस्कर को गिरफ्तार किया। फंकू आलम के पास से 27.25 ग्राम और उसके बेटे मो. हसीम के पॉकेट 24.78 ग्राम स्मैक जब्त किया गया। वहीं, सोहिल ऋषि के पास से 0.34 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। दोनों सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल कब्रिस्तान टोला के रहने वाले हैं। तीसरा पचटकिया टोला का रहने वाला है। नाम सोहित ऋषि है। वो बंगाल से स्मैक लाकर पूर्णिया में बेचता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शक के आधार एक की गिरफ्तारी
दूसरा मामला जलालगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां गश्ती के क्रम में पुलिस को एक बाइक सवार युवक दिखाई दिया। संदिग्ध हरकतें देख पुलिस ने युवक को रुकवाया। पूछताछ में स्पष्ट जवाब न देने पर शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में इसके पास से 7.90 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और एक कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के लखनारे वार्ड-5 के रहने वाले मो. आशीक के रूप में की गई। पुलिस ने बरामद 7.90 ग्राम स्मैक, मोबाइल और कारतूस को जब्त किया है। साथ ही पूछताछ के बाद धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट