भागलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीआरपी जवान ने महिला डांसर के साथ भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। स्टेज पर पैसे भी लुटाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम का आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर जंक्शन के पार्सल भवन के बाहर स्थित मंदिर परिसर में किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी गाने पर एक महिला डांसर डांस कर रही हैं। इसी दौरान जीआरपी का एक कांस्टेबल भी उसके साथ ठुमके लगाने लगता है। इसके बाद पर्स से रुपए निकालकर पर डांसर पर उड़ाने लगा। स्थानीय लोग भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आए। डीजे और भोजपुरी गानों में लगे ठुमके बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के मौके पर हर साल यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होता रहा है, लेकिन इस बार आयोजन जीआरपी की ओर से कराने का दावा किया जा रहा है। आयोजन में डीजे और भोजपुरी गाने बजाए गए, जिन पर डांसर ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मंदिर परिसर के बाहर आयोजित था, जहां आसपास श्रद्धालु और आम लोग भी मौजूद थे। डीजे और अश्लील गानों पर सख्ती के निर्देश दिए गए थे हाल के दिनों में जिला प्रशासन और पुलिस ने धार्मिक स्थलों के आसपास डीजे और अश्लील गानों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। यहां तक कहा गया था कि अश्लील गाना बजाने पर डीजे जब्त किया जाएगा और संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ऐसे में कानून के रखवाले ही कानून के धज्जियां उड़ा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, देखने वाली बात होगी।
Source link
भागलपुर जंक्शन परिसर में भोजपुरी गानों पर डांस: महिला डांसर के साथ GRP कांस्टेबल ने लगाए ठुमके, स्टेज पर पर्स से रुपए निकालकर उड़ाए – Bhagalpur News
- Share



