महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन:  उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फीट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन

महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन: उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फीट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन


  • Hindi News
  • National
  • Mahakaleshwar, Kashi Vishwanath Darshan: 44 Hours Non Stop Puja For Mahashivratri

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खुले हैं। यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी।

महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा।

वहीं, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ।

यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। शाम को शिव बारात निकाली जाएगी।

प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें…

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: राजिम के कुलेश्वरनाथ में भक्तों की भीड़, हजारों लोग पहुंचे

छत्तीसगढ़ के राजिम में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात: सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव के विशेष शृंगार का VIDEO

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: माउंट आबू का शिवमंदिर, इसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है

5300-5400 फीट ऊंचाई पर स्थित माउंट आबू का जबकेश्वर महादेव मंदिर। बिना जलाभिषेक किए अन्न-जल ग्रहण न करने वाले महाराणा प्रताप ने 450 साल पहले इस मंदिर के शिवलिंग की स्थापना की थी। इस मंदिर तक पहुंचना भी कड़ी तपस्या है। क्योंकि यहां पहुंचते-पहुंचते गूगल भी रास्ता भटक जाता है। गुरुशिखर से 25 किलोमीटर का दुर्गम सफर, जहां न कार जा सकती है न बाइक।

फिसलन भरी चट्‌टानी पगडंडी, जहां पैदल चलना भी जोखिम भरा है। अंधेरी गुफाएं। हर पल लेपर्ड और भालू का खतरा। पढ़ें पूरी खबर…

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में 10 लाख लोगों ने किया महाशिवरात्रि पर स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम घाटों पर महाशिवरात्रि पर 10 लाख भक्तों ने पवित्र डुबकी लगाई। माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा कि महाशिवरात्रि माघ मेले का आखिरी ‘स्नान पर्व’ है।

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे भक्तों पर फूल बरसाए

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विश्व भूषण मिश्रा ने महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों पर फूल बरसाए।

02:34 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में भगवान शिव की विशेष मंगला आरती का VIDEO

वाराणसी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुबह 2.15 बजे मंगला आरती हुई। इस वक्त काशी में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के CEO विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि आज सुबह तक 7 बजे तक 1.6 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं।

5 किमी लंबी लाइन लगी है। लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं। हालांकि बाबा के दर्शन के लिए सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त मिल रहा है। गर्भगृह के चारों गेट से केवल झांकी दर्शन कराया जा रहा है। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर…

02:05 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: महाकाल में सुबह 7 बजे तक 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उज्जैन में अब तक एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। रविवार होने के कारण भीड़ तेजी से बढ़ रही है, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि वे चालीस मिनट में दर्शन कर पा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक महाकाल का दूल्हे के रूप शृंगार होगा। जिसके लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर्व के लिए 400 किवंटल लड्डू प्रसादी बनाई गई है। मंदिर और आसपास 20 काउंटर लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

02:02 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: अहमदाबाद के मिनी सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजन किया

गुजरात के अहमदाबाद के मिनी सोमनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर विशेष आरती की जा रही है।

01:29 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जम्म-कश्मीर: रियासी के आप शंभू महादेव मंदिर में आरती की गई

01:23 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

01:19 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

01:16 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में माघ मेले में स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

01:12 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के वाराणसी में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है

01:07 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

एमपी: रायसेन के सोमेश्वर धाम मंदिर में भक्तों ने पूजा की

01:04 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: धौलपुर के सैपऊ महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

01:01 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं

12:57 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: गोरखपुर के झारखंडी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लान लग गई

12:52 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: मेरठ के काली पलटन मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

12:45 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात: जूनागढ़ के भावनाथ महादेव मंदिर में भक्त पहुंच रहे हैं

12:29 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में दर्शन करने आए भक्त ने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

12:00 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई

11:56 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड: बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे

11:54 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड: देवघर SSP बोले- सभी जगह पुलिस तैनात है, ड्रोन से नजर रखी जा रही है

11:44 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: महाशिवरात्रि पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भक्तों ने पूजा की

11:36 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

11:31 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर को लाइटों से सजाया गया

11:28 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

11:27 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के भक्तों की लाइन लगी

11:22 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में पूजा हुई

11:18 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे

11:06 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई

08:45 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कोयंबटूर: आदियोगी में ईशा फाउंडेशन महाशिवरात्रि का आयोजन कर रहा है

08:42 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ CM ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

08:39 PM14 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महाशिवरात्रि पर पूजा की



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट